चंदौसी: गांव जनेटा में खोई के ढेर में अज्ञात कारणों से लगी आग, मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम
थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव जनैटा में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गईजब कल्लू के खेत में रखी खोई में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसमान में धुएं के गुबार उठने लगे। आग की लपटें देखकर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची