बरारी विधानसभा से एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी विजय सिंह ने दुसरी बार प्रचंड जीत पर शुक्रवार की संध्या लगभग 07 से 08 बजे के बीच विधायक विजय सिंह ने मिडिया को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारी नहीं जनता की जीत है। बरारी विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नितीश कुमार के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों को देखते हुए जनता का फैसला आया है।