थरथरी: मकुंदन बिगहा गांव में शौच के लिए गई महिला की करंट लगने से मौत
चंडी थाना क्षेत्र के मकुंदन बिगहा गांव में शुक्रवार सुबह छह बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां खेत में शौच के लिए गई एक महिला की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान लक्ष्मी प्रसाद की 53 वर्षीय पत्नी गीता देवी के रूप में की गई है। घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजन बदहवासी की हालत में हैं।