गुरुवार 2 बजे कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हरेंद्र नारायन द्वारा आज आयोग के निर्देशानुसार PWD रेस्ट हाउस के पास ईएलसी चौक नागपुर रोड छिंदवाड़ा में ई.व्ही.एम. - व्ही. व्ही.पी.ए.टी. वेयर हाउस का क्वाटरली निरीक्षण किया गया। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ज्योति ठाकुर सहित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।