मेजर अनुराधा स्मृति छात्रावास, सेवा भारती खरगोन द्वारा श्रावण मास के पावन अवसर पर छात्रावास से आनंद धाम वृद्धजन सेवा केंद्र, बरुड़ फाटा तक भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। कावड़ यात्रा में छात्रावास के बच्चों ने पूरे उत्साह, अनुशासन एवं भक्ति भाव के साथ सहभागिता की।
आनंद धाम पहुंचने पर बच्चों ने भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन कर प्रदेश एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर राजेश केरावत ने अपने जन्मदिवस के उपलक्ष्य में बच्चों एवं आनंद धाम में निवासरत वरिष्ठजनों के लिए स्नेहभोज का आयोजन किया। सभी ने मिलकर प्रसादी ग्रहण की तथा सेवा और संस्कार का प्रेरणादायी संदेश दिया।
#khargone_family