राजापुर के कन्धवनिया में जल भराव की समस्या से परेशान ग्रामीण पहुंचे डीएम कार्यालय राजपुर तहसील क्षेत्र के कंधवनिया में जल भराव की समस्या से परेशान ग्रामीण आज सोमवार की दोपहर 12:00 बजे जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे हैं ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में पक्की सड़क और नाली न बनी होने से लोगों के घरों से निकला गंदा पानी रोड पर भरा रहता है रोड में जल भराव होने से जलचर जीव सांप कीट पतंग मच्छर इत्यादि पैदा होते हैं जिससे संक्रमित बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहता है ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में यह समस्या कई वर्षों से बनी हुई है कई बार संबंधित अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया पर आज तक उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया जिससे थक हार कर वह आज जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे हैं और समस्या के समाधान की मांग की है