बांका: असौता नगेल गांव: ज़मीन विवाद में दबंगों ने दंपति से की मारपीट, मामला थाने पहुंचा
Banka, Banka | Oct 19, 2025 असौता नगेल गांव में जमीन विवाद में दबंगों ने दंपति सुनीता देवी और उसका पति बिंदेश्वरी यादव के साथ घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित दंपति रविवार की दोपहर बाद 2:00 बजे थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए गांव के ही परमानंद प्रमोद और उसके तीन पुत्रों के विरुद्ध लिखित शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है।