सिवनी: शहर में खुले में शराब पीने वालों पर प्रशासन का शिकंजा, पुलिस-राजस्व की संयुक्त कार्रवाई
Seoni, Seoni | Jun 9, 2026 सिवनी कलेक्टर नेहा मीना के निर्देश पर पुलिस और राजस्व विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब सेवन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। मंगलवार को बताया गया कि प्रशासन ने चेतावनी दी है कि सार्वजनिक स्थलों पर शराबखोरी और असामाजिक गतिविधियां किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।