आज 1 मार्च सुबह 11:30 बजे जिला अस्पताल के चौकी प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार मृतक पवन आफते (30) शनिवार रात घर पर भोजन कर रहे थे। उनकी पत्नी प्रमिला आहके (गोंड) रसोई में खाना बना रही थीं। भोजन के बाद पवन ने थाली में हाथ धोए और गीले हाथों से मोबाइल चार्जर को बिजली बोर्ड में लगाने का प्रयास किया। इसी दौरान उन्हें तेज करंट लगा।