बालाघाट: झाड़ियों से निकला बाघ, वृद्ध को घसीटा; ग्रामीणों की सूझबूझ से बची जान
मिस्तरीलाल रोज की तरह अपने मवेशियों को चराने खेत के पास स्थित तालाब किनारे गए थे। इसी दौरान एक भैंस तालाब में उतर गई, जिसे बाहर निकालने के लिए वे पानी की ओर बढ़े। तभी झाड़ियों में छिपे बाघ ने अचानक उन पर हमला कर दिया। बाघ ने पहले उनके पैरों को जबड़े में दबोचकर घसीटना शुरू किया और फिर गले पर झपट्टा मारा। बचाव के दौरान वृद्ध ने अपना हाथ आगे कर दिया, जिससे बाघ