सहारनपुर: रामपुर मनिहारान में हुए दीपांशी हत्याकांड में पति को किया गया अरेस्ट, सास-ससुर फरार, जानकारी दी एसपी देहात ने
सहारनपुर के थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र में दहेज हत्या की एक गंभीर वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। 30 नवंबर को सिंहखेडा निवासी चरण सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनकी बेटी दीपांशी की हत्या अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर की गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।