अरवल: जिला मुख्यालय में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ भाकपा का रोषपूर्ण मार्च निकाला गया
Arwal, Arwal | Jun 18, 2026 भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कॉमरेड अरुण कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को महंगाई, बेरोजगारी, लूट, हत्या और भ्रष्टाचार के खिलाफ रोषपूर्ण मार्च निकाला गया। मार्च शाह जुहैर भवन से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जिला पदाधिकारी कार्यालय पहुंचा। प्रदर्शनकारियों ने 16 सूत्री मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और ज्ञापन सौंपा।