लाडपुरा: मृतक की आत्मा लेने कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे परिजन, बाहर किया पूजा-पाठ, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Ladpura, Kota | May 1, 2026 शहर के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाहर एक अनोखा मामला सामने आया, जहां कुछ लोग अपने मृत परिजन की आत्मा लेने की परंपरा के तहत अस्पताल परिसर पहुंचे थे। जिसका एक वीडियो शुक्रवार सुबह साढ़े 5 बजे सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मृतक के परिजनों ने अस्पताल के बाहर ही पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान किया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो