जबलपुर: चांडाल भाटा चौधरी मोहल्ले में गंदगी का अंबार, महिलाओं ने जताया आक्रोश #jansamsya
जबलपुर: उत्तर मध्य विधानसभा के राम मनोहर लोहिया वार्ड स्थित चांडाल भाटा चौधरी मोहल्ले के लोग क्षेत्र की बदहाल सफाई व्यवस्था से परेशान हैं। स्थानीय पार्षद रेणु कोरी और नगर निगम जोन 6 के अधिकारी प्रदीप मरावी को कई बार शिकायत के बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूरे क्षेत्र में गंदगी का आलम है। नालियां चोक होने से बदबू फैल रही है।