बेनीपुर: मोतीपुर गांव में पानी का पैसा मांगने पर भतीजे की चाकू मार कर हत्या
बहेड़ा थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव में गुरुवार की रात पानी की बोतल का पैसा मांगने पर चाचा ने अपने दो भतीजे पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया हमले में एक भतीजा की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया उसे अनुमंडल अस्पताल बेनीपुर में प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है