संग्रामपुर: संग्रामपुर के धनकुंडा में बिजली करंट से गर्भवती भैंस की मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
संग्रामपुर। प्रखंड क्षेत्र के धनकुंडा गांव के समीप रविवार को सुबह करीब 10 बजे बिजली करंट की चपेट में आने से एक गर्भवती भैंस की मौत हो गई। घटना के विरोध में ग्रामीणों और पशुपालक ने सुल्तानगंज-देवघर मुख्य मार्ग को करीब एक घंटे तक जाम कर मुआवजे की मांग की। जानकारी के अनुसार धनकुंडा निवासी पशुपालक वकील यादव अपनी भैंस को चारा खिलाने ले जा रहे थे।