अगिआंव: पल्स पोलियो अभियान को ले अगियांव में बीडीओ ने की बैठक
22 सितंबर से 26 सितंबर तक होने वाला पल्स पोलियो अभियान को ले आज अगियांव प्रखण्ड मुख्यालय पर बीडीओ मुकेश कुमार के नेतृत्व में एक बैठक की गई। बैठक में सभी सुपरवाइजर को सत प्रतिशत ड्रॉप पिलाने को कहा गया। पोलियो ड्रॉप 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पिलाना है। बीडीओ ने कहा कि एक भी बच्चे छूटना नही चाहिये। क्योंकि एक भी मरीज पोलियो का मिला तो अभियान चलते रहेगा।