विष्णुगढ़: विष्णुगढ़, टाटीझरिया, दारू प्रखंड में धान बिकने के बाद जागा प्रशासन, किसान लुट गए
विष्णुगढ़, टाटीझरिया, दारू प्रखंड में जब बिक गया धान, तब जागा प्रशासन; फीता काटने में हुई देर, लुट गया किसान। विष्णुगढ़, टाटीझरिया, दारू प्रखंड समेत राज्य भर में धान खरीद की कछुआ चाल ने किसानों की कमर तोड़ दी है। जब खेत खाली हो गए और खलिहानों से धान बिचौलियों के गोदामों में पहुंच गया, तब जाकर प्रशासन की नींद खुली और क्रय केंद्रों का फीता काटा गया।