अशोकनगर अज्ञात कार चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार पति-पत्नी सहित 5 वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार जिले के तूमैन गांव निवासी रामकिशन पुत्र हन्नाम अहिरवार उम्र 26 वर्ष एवं उसकी पत्नी सविता अहिरवार उम्र 24 वर्ष के साथ में 5 वर्षीय मासूम नितिन अहिरवार रविवार की दोपहर 3 बजे अपने घर से पिछोर जा रहे थे।