गोपालगंज: जमुनिया मोड़ पर शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दुकानदार की जलकर हुई मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा
गोपालगंज। जिले के विश्वम्भरपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया मोड के पास स्थित एक किराना दुकान में शार्टसर्किट से भीषण आग लग गई। इस भयावह हादसे में दुकान के अंदर सो रहे दुकानदार की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे इलाके में शोक है।