मंगलवार दोपहर 3 बजे घोड़ाडोंगरी की विधायक गंगा उइके मेडिकल कॉलेज के पूजन कार्यक्रम में शामिल हुईं। यह कार्यक्रम बैतूल के पुलिस ग्राउंड में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मेडिकल कॉलेज के पूजन अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों मौजूद रहे।