कांके: धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अभ्यर्थियों को सौंपा नियुक्ति पत्र
Kanke, Ranchi | Jul 23, 2024 धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। बता दें कि नगर विकास एवं आवास विभाग के द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान सहायक नगर निदेशक, कनीय अभियंता, स्ट्रीट लाइट इंस्पेक्टर, पाइपलाइन इंस्पेक्टर, खान निरीक्षक, मोटरयान निरीक्षक के अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।