आरा: भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के चिल्होस गांव स्थित शंकर मंदिर के समीप मंगलवार की सुबह ट्रक ने साइकिल सवार एक बुजुर्
Arrah, Bhojpur | May 21, 2024 भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के चिल्होस गांव स्थित शंकर मंदिर के समीप मंगलवार की सुबह ट्रक ने साइकिल सवार एक बुजुर्ग सब्जी विक्रेता को रौंद दिया। हादसे में उनकी मौत हो गई। वहीं घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृतक संदेश थाना के अहपुरा गांव निवासी स्व.भगवान साह पुत्र हैं।