सूचना प्रौद्योगिकी एवं खेल मंत्री बनने पर श्रेयसी सिंह को बधाई देने भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं भागलपुर जिला प्रभारी शंभु यादव पटना स्थित उनके आवास पहुंचे। शंभु यादव ने श्रेयसी सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में दोनों विभाग नई ऊंचाइयों को छुएंगे। उक्त जानकारी रविवार को 8 बजे दी गई।