मंदसौर: गांधी चौराहा पर नशा मुक्ति शिविर आयोजित, युवाओं को अफीम, स्मैक और डोडाचूरा जैसे नशों से दूर रहने की अपील
मंदसौर के गांधी चौराहा पर मध्य प्रदेश पुलिस पेंशनर संघ द्वारा नशा मुक्ति जनजागरूकता शिविर आयोजित किया गया, शिविर में युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील की गई, वक्ताओं ने कहा कि अफीम, डोडाचूरा,स्मैक और अन्य मादक पदार्थों की बढ़ती लत युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रही है,कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी सहभागिता कर नशामुक्त समाज का संदेश दिया,