कटोरिया: महाअष्टमी पर कटोरिया में मां दुर्गा के दर्शन-पूजन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Katoria, Banka | Mar 26, 2026 महाअष्टमी के अवसर पर गुरुवार को कटोरिया प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित पूजा मंडल में मां दुर्गा के दर्शन व पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर करीब 12 बजे तक भीड़ लगी रही। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के 8वें स्वरूप महागौरी की पूजा अर्चना कर डलिया चढ़ाया। मौके पर जय माता दी के जयकारे गूंजते रहे।