चित्तौड़गढ़: खरडिया महादेव में आयोजित फाग उत्सव में भजनों के साथ गीतों की प्रस्तुति पर थिरकी शहर की महिलाएं
खर्डिया महादेव मंदिर परिसर में फाग उत्सव आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में शहर की महिलाओं ने भाग लिया।चित्तौड़गढ़ प्रधान देवेंद्र कंवर, बीजेपी महिला जिला अध्यक्ष वीना दशोरा व पदमा दशोरा अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यशोदा मेवाड़ा व माला राठौर ने भजनों के साथ फाग से जुड़े गीतों की प्रस्तुति पर महिलाएं थिरक उठी।