हेरहंज: रोहन गांव में जामुन के पेड़ से गिरकर किशोर घायल
हेरहंज थाना क्षेत्र के रोहन गांव में रविवार की संध्या करीब 4 बजे जामुन के पेड़ से गिरकर एक 13 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी पहचान रोहन गांव निवासी मोहम्मद आफताब के पुत्र मोहम्मद सादीक के रूप में हुई। जिसे गंभीर अवस्था में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया है। यहां पर डॉक्टर सुरेंद्र कुमार की देखरेख में इलाज किया जा रहा है।