आरा: न्यू बहिरो गांव में डांट-फटकार लगाने को लेकर जमादार के पुत्र ने पंखे से लटककर खुदखुशी कर ली
Arrah, Bhojpur | Feb 12, 2024 शनवादा थाना क्षेत्र के न्यू बहिरो गांव में सोमवार की सुबह डांट-फटकार लगाने को लेकर जमादार के पुत्र ने पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। इलाज के लिए आरा सदर लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृत किशोर मूल रूप से अजीमाबाद थाना क्षेत्र के बड़गांव का निवासी देवरत्न राम का पुत्र है