मेजा: देवरी कला गांव स्थित ढाबा के सामने खड़ी बाइक और कार में अनियंत्रित कार चालक ने मारी टक्कर, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
Meja, Allahabad | Apr 23, 2025 यमुनापार क्षेत्र के देवरी कला गांव स्थित मिर्जापुर प्रयागराज हाईवे के बगल उक्त गांव निवासी नितिन मिश्रा द्वारा नारायण ढाबा एवं कैफे संचालक किया जा रहा है। मंगलवार रात 11:30 बजे करीब ग्राहक ढाबा के सामने बाइक व कार पार्क कर अंदर भोजन कर रहे थे। तभी मार्ग से गुजर रहा जिगिना का रहने वाला कर चालक अनियंत्रित होकर ढाबा के सामने खड़ी बाइक व कार में टक्कर मार दिया।