मेजा: रोकड़ी गांव में अनियंत्रित डंफर चालक ने किराना की दुकान और एक घर में गाड़ी घुसाई, दो लोग गंभीर रूप से घायल
Meja, Allahabad | Apr 22, 2025 करछना थाना क्षेत्र के रोकडी गांव में कोहडार वाया करछना मार्ग पर सोमवार तथा मंगलवार के मध्य रात्रि एक डंफर चालक मार्ग से गुजर रहा था। उसी दरमियान वह अनियंत्रित होकर किरना की दुकान को टक्कर मारते हुए एक घर में जा घुसा। हादसे में हरिराम केसरवानी पुत्र रोहित केसरवानी तथा उनका लड़का नितिन केसरवानी दोनों घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए भेजा गया।