रामगढ़: बगड़ तिराहा स्टैंड पर बड़ा हादसा: तेज रफ्तार कार ने सवारी ऑटो को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर घायल; CCTV फुटेज सामने आया
Ramgarh, Alwar | Jun 1, 2026 रामगढ़ क्षेत्र के बगड़ तिराहा स्टैंड पर सोमवार दोपहर बारह बजे एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने सवारी ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में बैठे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार की टक्कर के बाद ऑटो पलटता हुआ दिखाई दे रहा है।