कर्वी: चित्रकूट में मकबरे के गुम्बद पर गिरी आकाशीय बिजली, बड़ा हादसा टला; कई पक्षियों की हुई मौत
चित्रकूट के तरौंहा स्थित मुकरबा मकबरे के गुम्बद पर मंगलवार सुबह करीब 9 बजे आकाशीय बिजली गिर गई। धमाके के साथ धुआं फैल गया और कई पक्षियों की मौत हो गई। पास में खेल रहे बच्चे सुरक्षित बच गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।