धामपुर: नहटौर में सातवीं मोहर्रम का जुलूस परंपरागत तरीके से निकाला गया, मातमदार मातम व नौहे पढ़ते हुए चल रहे थे
Dhampur, Bijnor | Jun 23, 2026 मंगलवार की सांय करीब छह बजे मिली जानकारी के मुताबिक नहटौर मे सातवीं मोहर्रम का जुलूस परम्परागत तरीके से निकाला गया। जुलूस में काले लिबास में मातमदार मातम व नौहे पढ़ते हुए चल रहे थे। शिया समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में मातमी जुलूस में भाग लिया।इमामबाड़े से सातवीं मोहर्रम का जुलूस प्रारंभ हुआ।