हाजीपुर: सोनपुर में नदी में नहाते समय बच्चा समेत चार डूबे, दूसरे दिन तीसरा शव मिला
सोनपुर के नदी में नहाने के दौरान बच्चा समेत चार लोग डूब गए। घटना बुधवार के दोपहर लगभग 12:00 बजे की है। बुधवार को नदी से गोताखोर टीम दो लोगों को निकाला सबका हाजीपुर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। बाकी दो शव को खोजने में एन डी आर एफ, एस डी आर एफ की टीम जुट चुकी थी। तीसरा शव गुरुवार को दोपहर लगभग 12 बजे पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल लाया गया।