होशंगाबाद नगर: सातरास्ते पर चिचा शो रूम के उद्घाटन पर उमड़ी हजारों लोगों की भीड़, मची भगदड़, पुलिस ने संभाला मोर्चा
नर्मदापुरम के सात रास्ते स्थित चिचा शो रूम पर रविवार को सुबह करीब 11 बजे से तीन से चार हजार लोगों की भीड़ जमा हो गई इस दौरान लोगों में भगदड़ भी मच गई भारी भीड़ के चलते सुबह से दोपहर तक पुलिस लोगों को दुकानके सामने से भीड़ को हटाती रही इस दौरान स्टेशन की ओर जाने वाले मार्ग पर जाम लग गया जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खुलाया एवं आवागमन शुरू कराया।