रहटगांव: अर्थी कंधों पर उठाकर नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण, रहटगाव के नजरपुरा मुक्तिधाम की पुलिया अब भी अधूरी।
हरदा जिले की ग्राम पंचायत नजरपुरा में मुक्तिधाम तक पहुंचने की समस्या एक बार फिर सामने आई है। बुधवार को 53 वर्षीय सीमा टीकाराम केवट के निधन के बाद परिजनों और ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के लिए अर्थी कंधों पर उठाकर अजनाल नदी के बहते पानी से गुजरना पड़ा। इस दौरान ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।