बदायूं: अहरूईया गांव में खेत पर गए किसान को सांप ने काटा, हुई मौत
Budaun, Budaun | Jun 19, 2026 बदायूं के थाना कुंवरगांव क्षेत्र के अहरूईया गांव के रहने वाले 50 वर्षीय नेमपाल पुत्र रोशन लाल खेती बाड़ी का कार्य करते थे। गुरुवार को वह अपने खेत पर गए थे। कि सांप ने काट लिया तो परिजन नेमपाल को जिला अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और नेमपाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।