अनूपगढ़ पुलिस की हत्या के प्रयास के मामले में करीब 1 साल से फरार चल रहे दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी ईश्वर जांगिड़ आज सोमवार शाम 4:30 बजे बताया कि पुलिस ने सतनाम सिंह उर्फ सन्ता सिंह और आशु कुमार को गिरफ्तार किया है। दोनों पर 5000-5000 रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। इन दोनों आरोपियों के खिलाफ 18 जनवरी 2025 को मामला दर्ज हुआ था।