इटावा: जिला जेल से जमानत पर छूटे 3 भाइयों का ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, 1 भाई गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती इलाज जारी
Etawah, Etawah | Sep 24, 2024 औरैया जनपद के बेला थाने से इटावा जिला जेल में 307 के मुकदमे में बंद 3 सगे भाईयों को न्यायालय द्वारा जमानत दिये जाने के बाद तीनों भाई ऑटो कर अपने घर जा रहे थे। तभी इकदिल थाना क्षेत्र के चितभवन नहर के समीप कार का कट लगने से ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। तभी ऑटो चालक फरार हो गया। घटना में जयवीर गंभीर रूपसे घायल हो गया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल भर्ती करवाया।