जीरापुर: जीरापुर में आवासीय क्षेत्र में संचालित ढाबे पर हटाया गया अतिक्रमण
जीरापुर नगर के सिरपोई कॉलोनी आवासीय क्षेत्रिय स्थित मर्डर कांड के आरोपी दिनेश दांगी के ढाबा पर राजस्व,नगर परिषद व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अतिक्रमण की कार्रवाई आज सुबह , 10 बजे की गई तहसीलदार आरपी सिंह ने बताया कि यह ढाबा आवासीय क्षेत्र में संचालित हो रहा था, इसलिए बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया है। मौके से सामान जप्त कर पंचनामा की कार्रवाई की है।