पटना ग्रामीण: गांधी मैदान में दलित समागम का हुआ आयोजन, सीएम नीतीश कुमार हुए शामिल; कुछ ही मिनटों में वहां से चले गए सीएम नीतीश कुमार
जीतन राम मांझी की पार्टी हम के द्वारा गांधी मैदान में शुक्रवार को दलित समागम का आयोजन किया गया है। जिसमें एनडीए के तमाम नेताओं को भी आने का निमंत्रण दिया गया था। वहीं शुक्रवार दोपहर 1:08 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी दलित समागम में शामिल होने के लिए गांधी मैदान पहुंचे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्टेज पर जीतन राम मांझी से मुलाकात की।