अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा ने संभाला पदभार, अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई होगी प्राथमिकता।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। नव नियुक्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पुलिस उप अधीक्षक बृजेश सिंह सहित पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।
पदभार ग्रहण करने के बाद जोधा ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
Chittaurgarh, Chittorgarh | Jul 18, 2026