दुधि: बभनी में खड़े टैंकर से टकराई कार, महिला की मौत, परिवार के 5 लोग घायल
सोनभद्र जिले के बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर विष्णु प्रिया ढाबा पोखरा के पास गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बलिया जिले के सिकंदरपुर निवासी एक परिवार कार से रेणुकूट होते हुए रायपुर (छत्तीसगढ़) जा रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े टैंकर में कार पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।