हिलसा: डियावां हाल्ट के पास पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
Hilsa, Nalanda | Jun 17, 2026 हिलसा अनुमंडल क्षेत्र के करायपरसुराय थाना अंतर्गत डियावां हाल्ट से दक्षिण करीब 500 मीटर की दूरी पर मंगलवार की संध्या एक दर्दनाक रेल हादसे में युवक की मौत हो गई। इस्लामपुर से पटना की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से युवक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।