राजापुर: बरगढ़ के अशोक चौराहा से दूबी संपर्क सड़क बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी मऊ को सौंपा ज्ञापन
बरगढ़ के अशोक चौराहा से दूबी संपर्क मार्ग मनवाएं जाने की मांग कर समाजसेवी साकेत बिहारी शुक्ला के नेतृत्व में ग्रामीणों ने आज बुधवार की सुबह 11:30 बजे SDM को ज्ञापन सौंपा है।और संपर्क मार्ग बनवाये जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि उपरोक्त संपर्क मार्ग 10 वर्षों से जर्जर अवस्था मे है, कई बार शिकायत करने के बाद भी संबंधित विभाग ने आज तक ध्यान नहीं दिया।