राठ: बरदा गांव में स्टार्ट खड़े ट्रैक्टर को बंद करने के प्रयास में किसान का फिसला पैर, ट्रैक्टर के नीचे दबकर हुई मौत
Rath, Hamirpur | Jul 3, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के बरदा गाँव में शुक्रवार को खेत में गोबर की खाद डालने के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में किसान की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई है। घटना की जानकारी लगते ही मृतक किसान के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा आज शुक्रवार को मृतक किसान के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।