मुंगेर: यूको आरसेटी मुंगेर में आयोजित 10 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण का हुआ समापन
Munger, Munger | Feb 6, 2025 यूको आरसेटी मुंगेर मे चल रहे 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बकरी पालन पर गुरुवार शाम 4:00 समाप्त हो गया। इस प्रशिक्षण में धरहरा प्रखंड के कुल 30 महिला एवं पुरुष भाग ले रहे थे। यह प्रशिक्षण संतोष सिंनहा के द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण की समाप्ति के बाद सभी प्रशिक्षणार्थियों को सर्टिफिकेट यूको आरसेटी के निदेशक रोहन द्वारा प्रदान किया गया।