गुण्डरदेही: सिकोसा पुल के पास हार्वेस्टर और मोटरसाइकिल में हुई ज़ोरदार टक्कर, खेरूद खुटेरी निवासी 2 लोगों को आई गंभीर चोट
बालोद ज़िले में हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं पुलिस प्रशासन लगातार वाहन चालकों से वाहन चलाते समय सीट बेल्ट हेल्मेट और शराब पीकर गाड़ियों को नहीं चलाने लगातार अपील जा रही है इसके बावजूद भी कई वाहन चालक जल्दी पहुँचने के चक्कर में अपनी गाड़ियों को काफ़ी तेज गति से और कई बार शराब पीकर अपनी गाड़ियों को चलाते हैं जिसका खामियाजा हमेशा ऐसे ही बड़ी दुर्घटनाओं के रूप में देखने को मिलता है सिकोसा पुल केपास एक हार्वेस्टर और मोटरसाइकिल में ज़ोरदार टक्कर हो गया जिसमें खेरूद खुटेरी निवासी दो मोटरसाइकिल चालकों को काफ़ी गंभीर चोटें आयी हैं।