वायडी नगर थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने का मामला सामने आया है। फरियादी एहसान पिता अल्लारख अजमेरी उम्र 48 वर्ष, निवासी माल्याखेड़ी मंदसौर ने पुलिस को बताया कि आरोपी नितिन देशमुख निवासी अवधपुरी भोपाल ने उसके बेटे की नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये लिए।